{"_id":"633dc90fb8d2b014834034e8","slug":"hathras-chief-constable-of-sahpau-died-in-an-accident-in-meerut-shaphu-news-ali3019874122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सहपऊ के मुख्य आरक्षी की मेरठ में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सहपऊ के मुख्य आरक्षी की मेरठ में हादसे में मौत
सार
क्षेत्र गांव नगला सेवा निवासी संजीत कुमार (35) पुत्र जुगेंद्र सिंह की बुधवार सुबह करीब छह बजे हादसे में मौत हो गई।उनकी मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्षेत्र गांव नगला सेवा निवासी संजीत कुमार (35) पुत्र जुगेंद्र सिंह की बुधवार सुबह करीब छह बजे हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संजीत के पिता ने बताया कि वह डेढ़ माह पूर्व ही गांव से छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। वह पहले गाजियाबाद जिले में तैनात थे। उनकी तैनाती एक माह पूर्व ही मेरठ में हुई थी। वह इस समय मेरठ के कंकरखेड़ा थाना की पीआरवी वैन 112 पर तैनात थे। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे करनाल हाइवे पर टूटी हुई पुलिया के पास एक कैंटर ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। वहां से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
घायल को लेकर कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीत अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में ही रहते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी एवं पुत्र मनीष (14) और पुत्री साक्षी (12) को रोते-बिलखते छोड़ा है। सूचना मिलने पर गांव से उनके भाई और रिश्तेदार मेरठ के शव विच्छेदन गृह पहुंच गए। बुधवार की देर शाम तक ग्रामीणों को शव के आने का इंतजार था। संवाद