फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Checking campaign will be run to stop electricity theft

हाथरस : बिजली चोरी रोकने के लिए चलेगा चेकिंग अभियान

Sun, 13 Mar 2022 10:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Checking campaign will be run to stop electricity theft
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली चोरी को रोकने के लिए शहर से देहात तक होली से पहले चेकिंग अभियान चलेगा। इसकी वजह है कि शहर में 34 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। इसको रोकना अफसरों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। अब मतगणना के बाद अधिकारी अभियान की योजना बनाने में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दिसंबर से चेकिंग अभियान बंद चल रहा है। इस कारण बिजली चोरी करने वालों की चढ़ बनी है। बिजली महकमे को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस साल मात्र दो बिजली चोरों पर ही कार्रवाई हुई है। बिजली अफसरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिजली चोरी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि बकाया वसूली के लिए अभियान चलाएं।
विज्ञापन

बिजली चोरी को रोकने के लिए सुबह-सुबह छापा मारा जाए। जहां बिजली चोरी की सूचना मिले, वहां तत्काल छापा मारा जाए। अब जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अगले सप्ताह से इस अभियान की शुरुआत होगी। मुख्यालय ने शर्त रखी है कि बिजली चोरी कम करने पर ही रिवेम्प योजना में बजट जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed