फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cheating roadways buses red lights in fog

हाथरस : कोहरे में रोडवेज बसों की लालबत्ती भी दे रही धोखा

Fri, 25 Dec 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Cheating roadways buses red lights in fog
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोहरे में रोडवेज बसों की लालबत्ती भी धोखा दे रही है। इसे लेकर बसों के चालक परेशान हैं। डिपो की अधिकांश पुरानी बसों में पीछे की बत्तियां ही नहीं जल रही हैं। सामान के अभाव और कर्मियों की कमी के कारण हालत नहीं सुधर रहे हैं। ऐसी स्थिति में बसों के संचालन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। इसमें काफी बसें पुरानी हैं। ये बसें बीच रास्ते में आए-दिन धोखा दे रही हैं। डिपो की काफी बसें लोकल और लंबे रूट पर संचालित होती हैं। डिपो के अधिकारी राजस्व की खातिर बसों को बिना खामियां दूर कराए ही रूटों पर चलवा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकांश बसों की पीछे की बत्तियां बंद होने के कारण चालकों को दुर्घटनाओं का डर सताता रहता है। इस बारे में कई बार डिपो के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed