{"_id":"5f036c788ebc3e42de778f92","slug":"hathras-charged-with-killing-a-married-woman-for-not-meeting-dowry-demands-hathras-news-ali2379879132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोका में हुई नवविवाहिता की मौत को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर नवविवाहिता की हत्या करने आरोप लगाया है। इसे लेकर मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि चंदपा के गांव कोका में दो दिन पहले एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। अब इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा कायम कराया गया है। चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी मोनू पुत्र भगवान सिंह की शादी फरवरी 2020 में जशोदा (21) पुत्री राम अवतार निवासी नगला वीरी कोतवाली सकरौली एटा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान दहेज से मोनू के परिवार के लोग खुश नहीं थे।
अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार को ससुराल वालों ने जशोदा की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो उन्हें जशोदा का शव मिला। इस मामले में मृतका के भाई मनोज कुमार पुत्र रामअवतार सिंह निवासी गांव नगला वीरी थाना सकरौली एटा ने मृतका के पति मोनू कुमार, ससुर भगवान सिंह, सास जमुना देवी और ननद चंचल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ प्रदीप कुमार जादौन ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।