{"_id":"5fc3cf658ebc3e9bd3572875","slug":"hathras-chanted-for-peaceful-elections-to-police-personnel-hathras-news-ali2499076137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पुलिस कर्मियों को दिया शांतिपूर्ण चुनाव निपटाने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पुलिस कर्मियों को दिया शांतिपूर्ण चुनाव निपटाने का मंत्र
विज्ञापन
हाथरस: एमएलसी चुनाव के लिए पुलिस लाइन में हुई बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस चुनाव को निष्पक्ष और सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में रविवार को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने चुनाव ड्यूटी में लगने वाले पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। दोनों अधिकारियों ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के विषय में विस्तार से बताया। उन्हें बताया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखना है। पुलिस कर्मी अपना पहचान पत्र साथ रखें।
साफ-सुथरी वर्दी पहनें। किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के संबंध में कोई टिप्पणी न करें। समय से ड्यूटी पर पहुंचें और चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही ड्यूटी स्थल छोड़ें। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, समस्त जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस अधिकारी/सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी व ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।