{"_id":"5e9c968e8ebc3e6fbf4cab85","slug":"hathras-chairman-and-his-team-sanitize-doon-public-school-hathras-news-ali2317419128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चेयरमैन व उनकी टीम ने दून पब्लिक स्कूल को कराया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चेयरमैन व उनकी टीम ने दून पब्लिक स्कूल को कराया सैनिटाइज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिकाध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों, सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। इस क्रम में नगर पालिकाध्यक्ष ने दून पब्लिक स्कूल में जाकर खुद सैनिटाइजेशन कराया। नगर पालिकाध्यक्ष ने वहां डीएम की व्यवस्था की सराहना की और यह भी बताया कि विद्यार्थी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
कोटा से आने वाले विद्यार्थियों को इसी स्कूल में रखा गया है। जानकारी पाकर नगर पालिकाध्यक्ष खुद दून पब्लिक स्कूल पहुंच गए और वहां स्कूल का सैनिटाइज कराया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह बार-बार स्कूल के चक्कर नहीं लगाएं।
विद्यार्थी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि वह भी यहां विद्यार्थियों की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखेंगे। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष ने जिला न्यायालय परिसर और वहां के कार्यालयों को भी सैनिटाइज कराया। उन्होंने कहा कि शहर के ज्यादातर इलाकों को सैनिटाइज करा दिया गया है। उनकी टीम लगातार इस काम में जुटी हुई है।