फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Celebrated Vajpayee's birth anniversary with pomp, distributed sweets

हाथरस : धूमधाम से मनाई वाजपेयी की जयंती, किया मिष्ठान वितरण

Sun, 26 Dec 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Celebrated Vajpayee's birth anniversary with pomp, distributed sweets
हाथरस : अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान पूर्व पीएम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताने के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पूर्व पीएम के छवि चित्र पर अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने पूर्व पीएम के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा के सरक्यूलर रोड स्थित नगर शिविर कार्यालय पर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में जयंती का आयोजन किया गया। शहराध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी के मार्गदर्शन से भाजपा आज उच्च शिखर पर है। अटल जी का सपना भाजपा मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, ऋतु गौतम, विपुल सिंघानिया आदि ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रमेश राजपूत, सुरेश चौधरी, राजकुमारी चौहान, दिनेश माहौर, पूनम शर्मा, हरीश सेंगर, सुनील वर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र कौशिक, सोनिया नारंग, अमन पाराशर, मुकेश सोनी, सोनू भारती, मोनू भारती, विशाल वर्मा, प्रदीप सिंह, नारायण लाल, राजेंद्र चौहान, ज्ञानेंद्र शर्मा, छवि माहेश्वरी आदि थीं। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर जयंती मनाई गई। पालिकाध्यक्ष ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मोहन पंडित, अशोक गोला, विमल प्रधान, दिनेश शर्मा, ललित शर्मा, ताराचंद्र माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व उनकी पत्नी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर के नेतृत्व में वसुंधरा स्थित शिविर कार्यालय पर पूर्व पीएम के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश दिवाकर ने कहा कि वाजपेयी जी ने भारत की मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर सुनील अग्रवाल, लोकेश भारद्वाज, नवीन शर्मा, शरद लोहिया, राहुल शर्मा, तरुण शर्मा, विपिन शर्मा, अरविंद दिवाकर, मोनू राणा, इसरार पहलवान आदि थे। भाजपा महिला मोर्चा नगराध्यक्ष सोनिया नारंग के नेतृत्व में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के छवि चित्र को माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, छवि माहेश्वरी, नूतन शर्मा, रेनू पचौरी, दीक्षा माहेश्वरी, ज्योति खुराना आदि मौजूद थीं। सभासद संजय सक्सेना के प्रतिष्ठान पर पूर्व पीएम की जयंती पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर हरीशंकर राना, मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित, दिनेश शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, नरेश गुप्ता, नरेंद्र ग्रोवर, रवि गुप्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed