फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Celebrated the birth anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj

हाथरस : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई

Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Celebrated the birth anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj
हाथरस : छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी व अन? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के चामड़ गेट चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी रहे। शरद माहेश्वरी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर व नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शहर अध्यक्ष ने छत्रपति शिवाजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी धर्म ध्वज रक्षक थे। सभी ने छत्रपति शिवाजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। चामड़ गेट पर उनकी प्रतिमा पर रंग रोगन ,फूलों से सुसज्जित किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चामड गेट चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की घोड़े वाली मूर्ति लगवाने की मांग की। शरद माहेश्वरी ने यह कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी मांगों को पूरी कराने का प्रयास करूंगा। जयंती कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, विजय वर्मा, कपिल अग्रवाल, बाजीराव मराठा, दीपक मराठा, संदीप मराठा, संतोष मराठा, विनोद शिंदे, सदाशिव मराठा, रामचंद्र मराठा, सुरेश मराठा, दिलीप मराठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed