{"_id":"62fd2e57bf257f4fb476188d","slug":"hathras-celebrate-the-festival-of-shri-krishna-janmashtami-only-on-19th-august-hathras-news-ali2983411100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 19 अगस्त को ही मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 19 अगस्त को ही मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व किस दिन मनाया जाएगा, इसे लेकर काफी भ्रम की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में शासन ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का अवकाश 19 अगस्त को घोषित कर दिया। इधर, हिदूं पंचांग के हिसाब से भी 19 अगस्त को ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व होने की बात कही जा रही है।
इसे लेकर आचार्य बल्लभ जी महाराज का कहना है कि 19 अगस्त को जन्माष्टमी का उपवास रखना चाहिए। 19 अगस्त को उदयातिथि में अष्टमी तिथि रहेगी और रात्रि 10:59 के बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन अष्टमी और नवमी दोनो रहेंगी। साथ उस दिन कृतिका नक्षत्र बन रहा है।
जन्माष्टमी को लेकर जब विचार किया जाता है तो रोहिणी नक्षत्र का ध्यान अवश्य रखा जाता है, लेकिन इस बार 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को कृत्तिका नक्षत्र देर रात 01.53 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा, इसलिए इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी नहीं रहेगा, इसलिए 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। संवाद