{"_id":"639a0d4a666772231170df86","slug":"hathras-cdo-angry-over-the-slow-pace-of-piped-drinking-water-scheme-hathras-news-ali306951342","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पाइप पेयजल योजना की धीमी गति पर सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पाइप पेयजल योजना की धीमी गति पर सीडीओ खफा
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भूजल आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण की सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने समीक्षा की। सीडीओ ने कार्य की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण इमरान खान ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज दो के तहत 28 नग पेयजल योजनाओं पर 102 नग नलकूप के लक्ष्य के 36 स्थानों पर बोरिंग कार्य हो चुका है, जिनमें से 11 नलकूप पूर्ण किए जा चुके हैं। 28 पेयजल योजनाओं पर प्रगति शून्य है। 28 नग पेयजल योजनाओं पर 102 नग पंप हाउस के सापेक्ष चार नग पंप हाउस का कार्य प्रगति पर है।
सीडीओ ने हर घर नल से जल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा जल जीवन मिशन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में एफएसटीपी का कार्य चल रहा है, वहां कनेक्शन नियमानुसार घरों के अंदर करने, पानी की पाइप लाइन डालने के लिए गलियों में की गई खोदाई के उपरांत मरम्मत के लंबित कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संवाद