फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CDO angry at the slow pace of development and construction works

हाथरस : विकास व निर्माण कार्यों की धीमी गति पर सीडीओ खफा

Wed, 14 Dec 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CDO angry at the slow pace of development and construction works
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी साहित्यप्रकाश मिश्र ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), पंचायतराज विभाग तथा स्वत: रोजगार (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत कराए जा रहे विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की ।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का निरीक्षण व तकनीकी परीक्षण कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए गलत ढंग से एस्टीमेट तैयार करने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक (पीडी) ने बताया कि मनरेगा के अतंर्गत 1365039 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत 1360 मजदूरों ने 100 दिन का कार्य पूर्ण किया है। 39 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 792 के सापेक्ष 768 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया है। 24 विद्यालयों में फर्नीचर की उपलब्धता लंबित है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने अपेक्षित सुधार लाने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed