{"_id":"6266e4b674418e0fcb662fcb","slug":"hathras-cbse-class-10th-and-12th-examinations-will-start-from-today-hathras-news-ali290112864","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से शुरू होगी सीबीएसई कक्षा 10 व 12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से शुरू होगी सीबीएसई कक्षा 10 व 12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म-2 की परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में जिले के पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी केंद्रों पर तैयारी की गई है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं शुरू होगी। इसमें कक्षा 10 के 3150 व कक्षा 12 के 2112 विद्यार्थी शामिल होंगे। कोरोना प्रोटोकोल का परीक्षा केंद्रों पर पूरा पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 18 विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठेंगे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक के साथ-साथ उड़नदस्ते भी सक्रिय रहेंगे। कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 मई तक व कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जून तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि हालांकि परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी लेकिन जिले के ज्यादातर केंद्रों पर मुख्य परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होंगी।