{"_id":"639b662715322e57721cd5ef","slug":"hathras-cbi-s-advocate-s-argument-in-the-daughter-case-completed-hathras-news-ali307032114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया प्रकरण में सीबीआई के अधिवक्ता की बहस पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया प्रकरण में सीबीआई के अधिवक्ता की बहस पूरी
विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस अभिरक्षा में जाते अभियुक्त। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया। अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट में बहस हुई। अब न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2022 को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया था और उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला सुर्खियों में रहा था।
चारों आरोपियों को पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों आरोपी अभी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। मामले की विवेचना सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने चारों अभियुक्तों संदीप, रवि, रामू व लवकुश के विरुद्ध आरोपत्र विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चारों अभियुक्तों को अलीगढ़ जेल से पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच यहां कोर्ट में पेशी पर लेकर आई। न्यायालय में सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी ने बहस की। उनकी बहस पूरी हो गई। अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बहस की। उनकी बहस बृहस्पतिवार को पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तिथि नियत की है। बिटिया पक्ष की ओर अधिवक्ता महीपाल सिंह निमहोत्रा भी मौजूद थे। इस दौरान जिला न्यायालय परिसर में काफी पुलिस बल तैनात रहा। संवाद