फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CBI reached Bitia's house again, questioned family members

हाथरस: फिर बिटिया के घर पहुंची सीबीआई, परिजनों से की पूछताछ

Sat, 28 Nov 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CBI reached Bitia's house again, questioned family members
हाथरस कांड : बिटिया के घर पर तैनात सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई की पड़ताल जारी है। सीबीआई की टीम शनिवार को फिर बिटिया के घर गई और परिजनों से पूछताछ के बाद वापस चली गई। इधर, सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर की छत पर भी अपना मोर्चा बनाया है।
बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच-पड़ताल जारी है। विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। चारों आरोपी पॉलीग्राफी व अन्य टेस्ट के लिए अभी गांधीनगर (गुजरात) में ही हैं। शनिवार को सीबीआई फिर बिटिया के घर गई। वहां सीबीआई ने करीब 15 मिनट तक बिटिया के परिजनों से पूछताछ की। तदुपरांत सीबीआई वहां से लौट आई। सीआरपीएफ के जवान बिटिया के घर पर सुरक्षा के लिए तैनात हैं। सीआरपीएफ ने घर के बाहर और परिसर में कई मोर्चे बनाए गए हैं। घर की छत पर भी सीआरपीएफ मोर्चा बनाने की तैयारी में लगी रही।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच बिटिया के छोटे भाई ने दी परीक्षा
हाथरस। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच बिटिया का छोटा भाई चंदपा की एक आईटीआई में परीक्षा देने के लिए गया। वह दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा है। सीआरपीएफ के जवान उसे अपने वाहन से ले गए और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच उसे घर तक लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed