फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CBI raid against pornography stirred up

हाथरस : पोर्नोग्राफी के खिलाफ सीबीआई के छापे से रही हलचल

Sun, 25 Sep 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।दोपहर तीन बजे जब यह स्पष्ट हो गया कि ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के काले धंधे के खिलाफ यह कार्रवाई की है, तब पूरी तस्वीर साफ हुई।सीबीआई ने जिस घर में छापा मारा था, वहां से वह मोबाइल फोन और लैपटॉप ले गई।

विज्ञापन
Hathras: CBI raid against pornography stirred up
हाथरस : मोहल्ला बारहसैनी में छापे के दौरान लगी भीड़। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

देश भर में चल रहे पोर्नोग्राफी के काले धंधे के तार नगर से जुड़ने से यहां के लोग आश्चर्यचकित रह गए हैं। पहली बार नगर में सीबीआई जैसी बड़ी जांच एजेंसी ने छापा मारा और वो भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे शर्मनाक धंधे को रोकने के लिए। सीबीआई के छापे के बाद पूरे क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं रहीं।
बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही मोहल्ला बारहसैनी में सीबीआई का छापा पड़ा, वैसे ही पूरे कस्बे में हलचल मच गई। पहले तो किसी को पता ही नहीं था कि आखिर सीबीआई यहां क्यों आई। दिन भर तरह-तरह की अफवाहें चलती रहीं। कोई इस कार्रवाई को पीएफआई की फंडिंग से जोड़कर देख रहा था तो कोई अवैध संपत्ति अर्जन से जोड़कर। चूंकि सीबीआई की टीम एक बैंक के प्रबंधक को साथ लेकर आई तो चर्चा उड़ी कि मामला कर्ज से संबंधित हो सकता है।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे जब यह स्पष्ट हो गया कि ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के काले धंधे के खिलाफ यह कार्रवाई की है, तब पूरी तस्वीर साफ हुई। इस शर्मनाक धंधे से नगर के तार जुड़ने से लोग शर्मिंदगी महसूस करते नजर आए। सीबीआई ने जिस घर में छापा मारा था, वहां से वह मोबाइल फोन और लैपटॉप ले गई। सवाल उठ रहा था कि यह काला धंधा कितने दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस परिवार के सदस्य पंकज गुप्ता ने बताया कि किसी तरह जाने अंजाने में कोई वेबसाइट फॉलो या फॉरवर्ड हो गई, इसी वजह से सीबीआई यहां तक आई है। पूरे दिन सीबीआई ने उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप खंगाले। पूरे घर की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। आगे की जांच के लिए सीबीआई लैनटॉप और कई मोबाइल फोन को साथ ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed