फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case registered in the uproar in Mohalla Balapatti, police stationed

हाथरस : मोहल्ला बालापट्टी में हुए बवाल में मुकदमा दर्ज, पुलिस रही तैनात

Thu, 17 Mar 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case registered in the uproar in Mohalla Balapatti, police stationed
बाला पट्टी में तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बालापट्टी में बुधवार की रात्रि में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के थे। ऐसे में त्योहार के मद्देनजर किसी भी आशंका के चलते वहां पुलिस काफी मुस्तैद नजर आई।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बालापट्टी निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक मोहल्ले के एक होटल के पास खाना खा रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और फिर यही बहस मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों के अन्य युवक भी मौके पर आ गए और फिर दोनों तरफ से पथराव होने लगा।
विज्ञापन

मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर सीओ सिटी रुचि गुप्ता भी जानकारी मिलते ही पहुंच गई। पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली सदर प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे व इंस्पेक्टर क्राइम मौके पर मुस्तैद नजर आए। चौकी प्रभारी सुबोध मान भी मोहल्ले में घूूमते हुए दिखे। पुलिस ने वकील, रिहान, साजिद, मनीष, अनिल, छोटू सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed