फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case registered against Harsh firing, press for arrest

हाथरस : हर्ष फायरिंग वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिशें

Fri, 14 Oct 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Case registered against Harsh firing, press for arrest
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में दुल्हन के स्वागत के दौरान की गई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी अजरूद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन का निकाह हुआ था। दुल्हन को देखने के लिए चचेरे भाई इरफान पुत्र पप्पू की मां भूरी अजरुद्दीन के घर गई थीं। भूरी की गोद में उनकी नौ माह की पोती इनाया पुत्री सलमान भी थी। आरोप है कि यहां इमरान पुत्र मुन्ने खां निवासी छोटी किंदौली ने खुशी में फायरिंग कर दी। इससे भूरी और उनकी पोती इनाया घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उनको मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहां नौ महीने की इनाया की मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर सीओ सिटी व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। घायल के बेटे इरफान पुत्र पप्पू की तहरीर पर थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से बच्ची की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed