{"_id":"6064b9da8ebc3e59067dba8d","slug":"hathras-case-filed-for-threatening-letter-to-former-minister-hathras-news-ali2599711182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्व मंत्री को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व मंत्री को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद के विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आगरा रोड स्थित आवास पर एक धमकी भरा पत्र आया था। इसमें रामवीर से कहा गया था कि वह या तो पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के खिलाफ दर्ज कराए गए हत्या के मुकदमे को वापस ले लें, वरना उन्हें (रामवीर) और उनके बेटे चिरागवीर को नहीं छोड़ेंगे।
पत्र पर धमकी देने वाले का नाम जगवीर सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी मैनपुरी लिखा था। कोतवाली निरीक्षक अरविंद राठी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।