फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed against four people who assaulted the head husband

हाथरस : प्रधान पति से मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Aug 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed against four people who assaulted the head husband
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला शीशम में सोमवार को प्रधान पति व उसके साथी के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुरसान पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रधान पति सोनू शर्मा पुत्र बच्चू शर्मा निवासी टिमरली मुरसान ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात को रूपकिशोर निवासी नगला हेमा ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया था। सोनू शर्मा का कहना है कि वह प्रधान पति होने के नाते रूपकिशोर के पास पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उसने रूपकिशोर से बातचीत की। इस दौरान रूप किशोर के पुत्र शैलेंद्र ने कहा कि हमें दो लाख रुपये दे दो नहीं तो हम तुझे प्रधानी नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

जब उन्होंने पैसों की मना किया तो रूपकिशोर, शैलेंद्र, अमन, विशाल और बाला ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई हैं। शैलेंद्र ने धारदार हथियार से सोनू की गर्दन पर वार किया। उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि यह लोग मरा हुआ समझकर उसे छोड़ कर चले गए। इस दौरान कृष्ण कौशिक निवासी नगला शीशम बचाने आया तो इन लोगों ने उसे भी मारापीटा है। उन्होंने जेब में रखे पैसे व मोटरसाइकिल को भी छीन लिया और मौके से भाग गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed