{"_id":"5f8c83658ebc3e9bb9259984","slug":"hathras-case-filed-against-five-including-bjp-councilor-in-case-of-assault-and-sabotage-hathras-news-ali246616339","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में भाजपा सभासद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में भाजपा सभासद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा सभासद और उसके पति सहित कई लोगों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने का मुकदमा कायम किया गया है। डीएम ने भी इस मामले में ट्वीट कर जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि मदनगोपाल निवासी खातीखाना ने आरोप लगाया था कि 16 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे दुर्गेश, उसकी पत्नी बबिता वर्मा, पप्पन, बेवी और विजय निवासीगण गली भोजराज कोतवाली सदर हाथरस ने उस मकान पर आकर कब्जा करने की कोशिश की, जिसमें वह किराए पर रह रहे हैं। इन लोगों ने वहां आकर तोड़फोड़ की और मारपीट की।
उल्लेखनीय है कि इस मारपीट व तोड़फोड़ का वीडियो भी वायरल हुआ था और कोतवाली सदर पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया गया था। इस पर उच्चाधिाकरियों को भी संज्ञान लेना पड़ा। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम ने भी ट्वीट कर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी है।