{"_id":"5e726b948ebc3e78b622f689","slug":"hathras-care-is-needed-not-to-be-afraid-of-corona-cmo-hathras-news-ali2294335196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना से डरने की नहीं सावधानी की जरुरत: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना से डरने की नहीं सावधानी की जरुरत: सीएमओ
विज्ञापन
हाथरस: बागला जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर दवा का छिड़काव कराते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विदेश से आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर महकमा सतर्क है। जिले में 16 लोग विदेशों से आए थे, जो कि हमारी नजर में हैं। एक व्यक्ति के संदिग्ध होने पर उसकी जांच कराई गई थी, जो निगेटिव आई। जिले में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं हैं, इसलिए अनावश्यक भय का माहौल नहीं पैदा करें। इस वायरस से निपटने के लिए विभाग ने हर जरूरी इंतजाम पूरे किए हुए हैं।
जिला अस्पताल में वार्ड बनाया गया है। बुजुर्ग और गंभीर बीमारी जैसे उच्च रक्त चाप, हृदय की समस्याएं या मधुमेह से ग्रसित रोगी को इसके चपेट में आने की अधिक संभावना रहती है। बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई वाले लोगों को ध्यान देना चाहिए और इलाज लेना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि इससे डरने की नहीं सावधानी अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
जरूरी सावधानी बरतें :
- भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
- बार-बार हाथ धोएं। कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
- खांसते, छींकते समय रुमाल व टिशू पेपर का प्रयोग करें, मुंह ढककर रखें।
- हाथ मिलाने से बचें, वार्तालाप करते समय उचित दूरी बनाए रखें।
- यदि किसी व्यक्ति को अचानक बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी है तो उसे जांच करानी चाहिए।
- अगर आप में वायरस संबंधी लक्षण हैं तो राज्य हेल्पलाइन या स्वास्थ्य मंत्रालय की 24×7 हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर कॉल करें।
ऐसा न करें:
- बुखार, खांसी का अनुभव हो रहा हो तो किसी के साथ संपर्क में न आएं।
- अपनी आंख, नाक, मुंह को नहीं छुएं।
- सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकें।