फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Car overturned uncontrollably three dead including innocent

Hathras Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी कार, मासूम सहित तीन की मौत

Mon, 06 Jun 2022 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2022 02:08 AM IST
सार

हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड पर मीतई गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पांच साल के एक मासूम बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Hathras Car overturned uncontrollably three dead including innocent
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड पर मीतई गांव के निकट रविवार सुबह आगरा की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कई बार पलटने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दो महिलाओं व पांच साल के एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आगरा के टेड़ी बगिया इलाके के निवासी आमीन पुत्र अब्दुल की अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी बहन के यहां रविवार को जन्मदिन का कार्यक्रम था। रविवार को आमीन अपनी पत्नी मीना, बेटा आदिल व उसकी पत्नी गुलिफ्सा, बेटी नाजरीन व रुखसार, दामाद मोजिम पुत्र इस्लाम और पांच साल के धेवते उस्मान को साथ लेकर अलीगढ़ जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड गांव मीतई के निकट इनकी ईको कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटने के बाद रोड किनारे गड्ढे में जाकर गिरी, जिससे कार में सवार महिला, पुरुष व बच्चों की चीख निकल गई।
विज्ञापन


चीख सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना पाकर चंदपा पुलिस भी आ गई। कार में फंसे सभी को पुलिस ने बाहर निकाला और फिर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मीना (55 वर्षीय), गुलिफ्सा (20 वर्षीय) और उसके पुत्र उस्मान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर आगरा व अलीगढ़ के उनके रिश्तेदार भी हाथरस पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed