{"_id":"5dd82ac18ebc3e54f3145a00","slug":"hathras-car-crushed-three-youths-talking-one-dead-two-seriously-injured-sadabad-news-ali219488370","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बातचीत कर रहे तीन युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बातचीत कर रहे तीन युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
गांव मई में हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : SADABAD
बातचीत कर रहे तीन युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
मृतक के परिवार में मचा कोहराम, कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव मई में मई खंदौली रोड स्थित नगला बनारसी मोड़ पर खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन युवकों को एक मारूतिकार ने रौंद दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव मई निवासी केशवदेव पुत्र कारेलाल ने कोतवाली में गाड़ी संख्या यूपी 86 वी 7707 के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा ओमवीर उर्फ टीटू उम्र करीब 24 साल गांव से मजदूरी करने के लिए गांव के मोनू पुत्र सुरेशचंद्र के साथ योगेश की बाइक से आगरा जा रहे थे, सुबह करीब 9.40 बजे जैसे वही नगला बनारसी मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें वहां उनका दूसरा बेटा योगेश मिला तो दोनों बाइक सवार बाइक खड़ी कर उससे बातचीत करने लगे।
इस दौरान खंदौली की तरफ से गाड़ी संख्या यूपी 86 वी 7707 मारूति कार सिलेरियो वीडीआई के चालक ने गाड़ी को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी, जिससे सड़क किनारे खड़ा उसका बेटा योगेश कुमार व बाइक पर मौजूद ओमवीर ओमवीर उर्फ टीटू व मोनू पुत्र सुरेशचंद्र बुरी तरह घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए आगरा ले गए तो जीजी नर्सिंग होम आगरा में योगेश कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि योगेश की दो साल पूर्व ही शादी हुई थी, उस पर एक साल की मासूम बच्ची भी थी।

गांव मई में हुई सड़क दुर्घटना में मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन