फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car collides with bike-riding youth, one killed

हाथरस : कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 28 Mar 2021 11:01 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car collides with bike-riding youth, one killed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव केवलगढ़ी के पास एक कार ने रविवार की दोपहर को बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्योहार के दिन युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार की दोपहर को तेजा चौधरी (35 वर्ष) पुत्र सतीश चौधरी निवासी सादाबाद और धीरज पुत्र भूप सिंह निवासी नगला जलाल सादाबाद बाइक से सादाबाद से हाथरस की ओर आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक गांव केवलगढ़ी के निकट पहुंची तो एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तेजा और धीरज बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तेजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं धीरज को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। तेजा की मौत के बाद अस्पताल परिसर में उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed