फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Captain JP Singh became District President of Ex-Servicemen Service Council

हाथरस : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष बने कैप्टन जेपी सिंह

Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Captain JP Singh became District President of Ex-Servicemen Service Council
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के गठन के दौरान मौजूद पूर्व सैनिक। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई की बैठक (एजीएम) ऊंचागांव सादाबाद में हुई। जिसमें 35 पूर्व सैनिक उपस्थित थे। बैठक का संचालन ब्रज प्रांत के महामंत्री योगेंद्र कुमार ने किया। रनवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। हवलदार विजय पाल सिंह ने कैप्टन जयपाल सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे वहां उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान कर दी।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसमें बैठक में संगठन के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का भी विस्तार किया। जिसमें कैप्टन वीरेंद्र सिंह को महामंत्री, सूबेदार सुरेश सिंह को कोषाध्यक्ष, कैप्टन भूरा सिंह को उपाध्यक्ष, हवलदार संजीव राघव को जिला मंत्री का पदभार दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

मौजूद मथुरा जिले के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। संगठन के खाते में एक और जिले की कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष जताया। इस मौके पर नवल सिंह, मुख्त्यार सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ. भुवनेश चौधरी, योगेंद्र कुमार महामंत्री ब्रजप्रांत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed