{"_id":"60e0a69a8ebc3e5498080564","slug":"hathras-cantonment-was-seen-collectorate-and-mathura-road-hathras-news-ali267188670","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छावनी नजर आए कलेक्ट्रेट और मथुरा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छावनी नजर आए कलेक्ट्रेट और मथुरा रोड
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर व मथुरा-हाथरस रोड पर अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। ऐसे में पूरा कलेक्ट्रेट परिसर व यह रोड छावनी में दिखाई दिया। मार्ग के दोनो तरफ बैरियर भी लगाए गए। खुद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई बार कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क का पैदल निरीक्षण किया और वहां ट्रैफिक को वन वे कराया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी तैनात थी। संवाद
वापस लौटाई पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी
मुरसान। कलेक्ट्रेट से मथुरा रोड की ओर जा रही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव को इस रोड से आगे नहीं जाने दिया। ऐसे में उनके काफिले को वापस मुड़ना पड़ा। कुछ अधिकारियों ने उनसे स्पष्ट कह दिया कि यह रूट वन वे है। यहां से उनकी गाड़ियां नहीं जाएंगी। इसी तरह कुछ और वाहन चालकों को भी लौटाया। भीड़ को भी वहां एकत्रित नहीं होने दिया। संवाद