{"_id":"6298f6842b1fe45f5a32c8c2","slug":"hathras-canker-became-a-jam-for-the-residents-of-chamad-gate-hathras-news-ali292997185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चामड़ गेट के बाशिंदों के लिए नासूर बना जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चामड़ गेट के बाशिंदों के लिए नासूर बना जाम
विज्ञापन
हाथरस : चामड़ गेट चौराहे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के चामड़ गेट पर हर रोज अतिक्रमण के चलते सुबह से शाम तक जाम रहता है। यह मार्ग जलेसर रोड को जोड़ता है। इस कारण वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। इस चौराहे पर भारी वाहनों का दिन के समय प्रवेश करना भी जाम का मुख्य कारण है।
शहर के मुख्य चौराहे जाम की आगोश में समाए हुए हैं। बात यदि चामड़ गेट चौराहा की करें तो इस चौराहे पर अतिक्रमण की वजह से चारों तरफ के रास्ते संकुचित हैं। यह मार्ग शहर के जलेसर रोड को जोड़ता है। साथ ही इसी मार्ग पर फायर स्टेशन भी है।
यदि यहां जाम लगता है तो दमकल की गाड़ी को भी मौके पर पहुंचने में देर लगती है। कई बार लोगों ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चामड़ गेट चौराहे पर नो एंट्री के समय भी बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण सुबह से शाम तक जाम रहता है। दिन के समय बड़े वाहनों का प्रवेश रुकना चाहिए।
-दिलीप कुमार
चामड़ गेट शहर का अति व्यस्त चौराहा है। इस मार्ग पर एक कन्या विद्यालय भी है। अब तो विद्यालय की छुट्टियां चल रही हैं। छात्राओं को भी चौराहा पार करने में काफी मुश्किलें होती हैं। -सतीशचंद्र
यह चौराहा शहर के मुख्य मार्गों को जोड़ता है। यहां से हर रोज काफी छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। रास्ता संकुचित है और बड़े वाहन भी शहर के अंदर इसी मार्ग से प्रवेश कर जाते हैं। -लक्ष्मीनारायण
चामड़ गेट चौराहे पर सुबह से शाम तक वाहनों के आवागमन के चलते काफी जाम लगता है। इस पर प्रशासन ध्यान दें। दिन के समय बड़े वाहनों की एंट्री रोके और अतिक्रमण भी हटवाए। -मोहित