फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Candle march in protest against the Jalore incident in Rajasthan

हाथरस : राजस्थान के जालौर की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Wed, 17 Aug 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Candle march in protest against the Jalore incident in Rajasthan
हाथरस : राजस्थान के जालौर में छात्र की मौत के बाद उसे श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गढ़ी तमना में मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च 20 जुलाई को राजस्थान के जालौर जिले में नौ वर्षीय मासूम छात्र की अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई के विरोध में निकाला गया। इस बच्चे की 13 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
गढ़ी तमना स्थित डॉ.आंबेडकर पार्क में मोमबत्तियां जलाकर इस बच्चे को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने मृतक छात्र के परिवार को न्याय दो, आरोपी हेडमास्टर को फांसी दो-फांसी दो, जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि इस छात्र को उक्त हैडमास्टर ने महज इसलिए पीटा था, क्योंकि उसने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया था।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष भीम आर्मी कमल सिंह वालिया, अध्यक्ष पंचशील शिक्षा समिति रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी प्रकाशचंद्र गौतम, सरदार सुरजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भीम आर्मी सुषमा सिह, जिला कोषाध्यक्ष भीम आर्मी सचिन गौतम, गगन, नेत्रपाल सिंह, बबलू भीम, युवक मंगल दल प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed