फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Candidates, agents will monitor EVMs till the final decision comes

हाथरस : आखिरी निर्णय आने तक ईवीएम की निगरानी करेंगे प्रत्याशी, एजेंट

Thu, 10 Mar 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Candidates, agents will monitor EVMs till the final decision comes
हाथरस : सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते एमएलसी जसवंत सिंह यादव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का कहना है कि सपा के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट मतगणना का आखिरी निर्णय आने तक ईवीएम की निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि वैसे जिले में अभी तक गड़बड़ी की कोई बात सामने नहीं आई है, फिर भी पार्टी के प्रत्याशी व एजेंट पूरी तरह से चौकन्ने हैं। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी जिले की तीनों सीटें जीतेंगे। वह पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिया है कि पार्टी के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट पूरी तरह से चौकन्ने रहें और डाकमत पत्र व ईवीएम की मतगणना समाप्ति तक निगरानी करें। ऐसे में यहां भी आलाकमान के निर्देश से प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को अवगत कराया गया है। पार्टी के पदाधिकारी व प्रत्याशी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्हें जिले में पार्टी ने मतगणना का प्रभारी बनाया है। ऐसे में वह भी मतगणना स्थल पर जाएंगे। यदि जरूरत पड़ी तो अपना गनर वहां नहीं ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह डीएम और एसपी से भी इस बाबत मिल चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि रात्रि होने से पहले मतगणना को पूरा करा लिया जाए। उनके साथ रामनारायण काके, विजय सिंह प्रेमी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

इस बार भी एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे जसवंत
हाथरस। सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी भी हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बार भी एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद तैयारी करेंगे। 15 मार्च से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन होने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed