फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Caller taking contract to pass board examination for eight thousand rupees

हाथरस: आठ हजार रुपये में बोर्ड परीक्षा पास कराने का कॉलर ले रहा ठेका

Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Caller taking contract to pass board examination for eight thousand rupees
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के लोग परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों पर फोन कर रहे हैं। फोन करने वाला खुद को इलाहाबाद बोर्ड कार्यालय का कर्मचारी बता रहा है। पास करने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं, जिसमें 50 फीसदी पेमेेंट पहले देने की बात कही जा रही है। इस संबंध में श्रीमती प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस से शिकायत करते हुए विद्यार्थियों को सावधान किया है कि वह किसी के झांसे में नहीं आएं।
अभी तक तो लोग जॉब व लोन के नाम पर लोगों से ठगी करतेे थे, लेकिन अब ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नया फंडा अपनाया है, जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को निशाना बनाया जा रहा है। डीआईओएस सुनील कुमार से शिकायत करते हुए श्रीमती प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया के बताया उनके कॉलेज के फेल हुए विद्यार्थियों के पास मोबाइल नंबर 7632932765 से कॉल आ रही है। कॉलर आठ हजार रुपये में फेल हुए विद्यार्थियों को पास करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

रवेंद्र नाम के 12वीं के विद्यार्थी के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह इलाहाबाद बोर्ड कार्यालय से बोल रहा है। कॉलर ने बताया कि वह अगर पैसे खर्च करेंगे तो उनको पास कर दिया जाएगा। इसके बदले में आठ हजार रुपये देने होंगे। 50 फीसदी रुपये रिजल्ट जारी करने से पहले देने होंगे और शेष 50 फीसदी धनराशि रिजल्ट अपडेट होने पर देनी होगी। यहां पर कॉलर ने प्रथम श्रेणी के लिए अलग से धनराशि देने की बात भी कही। इसकी जानकारी विद्यार्थी ने अपने प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा को दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सावधान करते हुए ऐसे कॉलर के झांसे में नहीं आने की बात समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड कार्यालय से किसी भी प्रकार की कोई कॉल विद्यार्थियों के पास नहीं की जा रही है। अगर कोई फोन करने वाला इस तरह का कार्य कर रहा है तो निश्चित की वह फर्जी है। ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आएं। अगर कोई कॉल इस तरह की आ रही है तो इसके संबंध में पुलिस को सूचना दें। इस संबंध में बोर्ड कार्यालय को भी अवगत करा दिया गया है।
-सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed