फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CAA does not violate any Article of the Constitution

हाथरस: सीएए संविधान के किसी भी अनुच्छेद का नहीं करता उल्लंघन

Mon, 23 Dec 2019 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CAA does not violate any Article of the Constitution
हाथरस: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मंचासीन अतिथि। - फोटो : HATHRAS
सीएए संविधान के किसी भी अनुच्छेद का नहीं करता उल्लंघन
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी, भाजपाइयों ने की नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए का समर्थन करते हुए नारेबाजी की। इस सिलसिले में सोमवार को जिला कार्यालय पर गोष्ठी हुई। इस मौके पर सीएए के फायदे बताए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि देश की आजादी के बाद अगर कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन नहीं किया होता तो आज नागरिकता संशोधन कानून लाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस देश का विभाजन धर्म के आधार पर कांग्रेस ने किया। यह कानून संविधान के किसी भी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं करता है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पड़ोसी देशों में उत्पीड़न झेलने वालों को सुरक्षा देने वाला कानून है। कांग्रेस, बसपा, सपा पाकिस्तान एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। वह कानून में बाधा बनने का काम कर रही हैं। सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को 130 करोड़ नागरिकों का समर्थन हासिल है। 2014-2019 के चुनाव में यह घोषणा पत्र का हिस्सा था। आगरा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना, संजय सक्सेना, सत्यपाल सिंह मदनावत, अशोक गोला, नगराध्यक्ष मोहन पंडित, एसपीएस चौहान, रूपेश उपाध्याय, नीरज गोस्वामी, सुनीत आर्य, शरद माहेश्वरी, ध्रुव शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, विशाल गुप्ता, विजय पंडित, रवि वार्ष्णेय, जितेंद्र प्रधान, चौ.चंद्रवीर सिंह, हंबीर सिंह, नानक चंद्र पचौरी, मूलचंद्र वार्ष्णेय, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, नंदनी देवी, भीकम सिंह चौहान, दिलीप चौधरी, मनीष अग्रवाल, दयाराम शीतल, महेंद्र सिंह आर्य, विपुल सिंघानिया, सुरेश चौधरी, सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, लक्ष्मीनारायण कश्यप, बृजेश चौहान, मोहित शर्मा, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, अमन वार्ष्णेय, श्याम अग्रवाल, नीरज वैश्य, रुबिया खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed