फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: By going to the branches of the Sangh, there is physical and mental development

हाथरस : संघ की शाखाओं में जाने से होता है शरीरिक व मानसिक विकास

Mon, 06 Jun 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: By going to the branches of the Sangh, there is physical and mental development
हाथरस : बागला कॉलेज के मैदान में आरएसएस के शाखा संगम कार्यक्रम को संबोधित करते यूएस गौड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व्यक्ति निर्माण के साथ समाज निर्माण के कार्य में लगा है। संघ की शाखाओं में निरंतर पहुंचने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही राष्ट्र प्रेम की भावना का भी उदय होता है। स्वयंसेवकों के अंदर चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्रीय चरित्र का भाव उत्पन्न करना ही शाखा का कार्य है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक डॉ. यूएस गौड़ ने बागला कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित शाखा संगम कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं के माध्यम से हमें सेवाभाव, एकजुटता, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम सीखने को मिलता है। संघ की शाखाओं में होने वाले खेल और बौद्धिक गतिविधियां स्वयंसेवकों को शक्तिशाली एवं बुद्धिमान बनाती हैं। शाखा के माध्यम से स्वयं और समाज के लोगों के जीवन को सुगम बनाया जा सकता है। शाखा पर हम धर्म की रक्षा एवं संस्कृति की रक्षा करना सीखते हैं। अध्यक्षता डॉ. महेशचंद्र गुप्ता ने की और संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता, नगर सह संघचालक डॉ. पीपी सिंह, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल, जिला सह व्यवस्था प्रमुख मुकेश बंसल, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख विष्णु वर्मा, टिंकू राना, प्रबल प्रताप, लक्ष्मीकांत दीक्षित, दीपक पवार, विशाल वर्मा, सतीश, पवन कुमार, अमन बंसल, अनमोल अग्निहोत्री, विजय वर्मा, गौरांग विमल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed