फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Buyers fail to understand the game of adulteration

हाथरस : मिलावट के खेल को समझने में खरीदार फेल

Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Buyers fail to understand the game of adulteration
घनश्याम सिंह-
विज्ञापन

हाथरस। इस बार देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन खाद्य पदार्थों में मिलावट से हमें आजादी नहीं मिल रही। हर बार त्योहार पर मिलावट का बाजार सजता है। अब रक्षाबंधन के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट का जोर है।
चमकीली दाल और चटकदार प्रतिबंधित रंगों की मिठाइयां, मसालों में लेड क्रोमेट व सूडान डाई खाद्य पदार्थों के साथ पेट में पहुंच रही हैं। सौगात में कैंसर, अल्सर और पेट संबंधी घातक बीमारियां दे रही हैं। इस मिलावटी खाद्य पदार्थ से बेखबर लोग इनका प्रयोग कर बीमारी के शिकार हो रहे हैं और मिलावटखोर मालामाल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

एफडीए के छापे में हो चुकी है मसालों में मिलावट की पुष्टि
शहर के नाई का नगला स्थित एक मसाले की फैक्टरी पर एफडीए की टीम ने पूर्व में छापा मारा था। यहां अखाद्य पदार्थ की मसालों में मिलावट की बात सामने आई थी। इसकी मिलावट धनिया पाउडर में ज्यादा की जा रही थी। एफडीए की टीम ने जो नमूना जांच के लिए भेजा था, उसकी जांच रिपोर्ट में यही पता चला कि यह मसाले खाने योग्य नहीं हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज-दलहन में होने वाली मिलावट
गेहूं का आटा : चावल की किनकी की पिसाई हो रही है।
दालें : अरहर व चना दोनों में खेसारी दाल की मिलावट।
पॉलिश : दाल चमकाने के लिए प्रतिबंधित रंगों से पालिश होती है।
बेसन :- खेसारी व मटर की दाल पिसती है।
मसालों में मिलावट
लाल मिर्च : सूडान की डाई से रंग चटक होता है।
हल्दी : लेड क्रोमट, चावल का आटा, मैदा में रंग मिलाकर हल्दी बिक रही है।
धनिया : हरी सूखी घास ग्राइंडर से पिस रही है।
काली मिर्च : पपीते के बीज मिलाए जा रहे हैं।
मिठाइयों में मिलावट
देसी घी से बनी मिठाई : रिफाइंड के साथ एसेंस का प्रयोग।
चांदी वरक : चांदी के वरक के नाम पर एल्युमीनियम वरक।
रंगीन मिठाई : चटकदार प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग।
दूूध : स्किम्ड मिल्क, ईजी वाशिंग पाउडर, रिफाइंड और ग्लूकोज से सिंथेटक दूध बनता है।
दूध का प्रसंस्करण: फारमलीन डालकर दूध कई दिन तक सुरक्षित रखा जाता है।
पनीर : इसी दूध को फाड़कर पनीर बन जाता है।
खोवा : इसी दूध से खोवा भी बन जाता है और मिठाइयां भी।
सरसों का तेल : आरजीमोन व सस्ते तेल की मिलावट
यह होता है सेहत को नुकसान
-एक कटोरी खेसारी दाल के 30 दिन तक सेवन से लकवा मार जाता है, इसलिए खेसारी दाल प्रतिबंधित है।
-चांदी का वरक घुलनशील है, लेकिन एल्युमीनियम वरक घुलनशील नहीं है, जो आंतों तक को काट देता है।
फारमोलीन का प्रयोग शवों को सुरक्षित रखने के लिए होता है, ये धीमा जहर है। मिलावटी खाद्य पदार्थों से कैंसर, अल्सर व पेट की बीमारी होती हैं।
- डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed