फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Buses and trains crowded on Bhai Dooj, clash broke out

हाथरस : भाई दूज पर बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मची मारामारी

Thu, 27 Oct 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Buses and trains crowded on Bhai Dooj, clash broke out
हाथरस : भीड़ के चलते रोडवेज बस में चालक की खिड़की से अंदर प्रवेश करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाई दूज के मौके पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए मारामारी मची रही। इस दौरान डग्गामार वाहनों ने भी चांदी काटी और त्योहार को जमकर भुनाया। कई घंटे इंतजार के बाद यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए वाहन मिल सके।
भाई दूज पर यातायात व्यवस्था ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि रोडवेज ने यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं करने का दावा किया था, लेकिन ऐनवक्त पर यात्रियों की भीड़ के आगे उसकी व्यवस्थाएं चरमराते हुए दिखीं। भाई दूज पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी बसों को दुरुस्त करा लिया गया था। शुक्रवार को सभी बसों को मथुरा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ, कासगंज, सादाबाद और आगरा आदि मार्गों पर चलाया गया। तीन दर्जन से ज्यादा बसें लोकल मार्गों पर रहीं।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण बसों में सवार होने के लिए यात्रियों को बसों में सवार होने के लिए खिड़की तक का सहारा लेना पड़ा। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ी। भीड़ की वजह से यात्रियों को सवार होने के लिए दिक्कतों से जूझना पड़ा। जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर रहा ज्यादा जोर
इस बार हाथरस डिपो ने ज्यादातर बसों को दिल्ली भेजकर कमाई करने की योजना बनाई थी। यह योजना कारगर भी साबित हुई। 30 बसों को दिल्ली मार्ग पर भेजा गया था। बृहस्पतिवार को भी रोडवेज का दिल्ली मार्ग पर ही ध्यान रहा। कई बसें दिल्ली भेजी गईं। वैसे भी दिल्ली मार्ग पर ज्यादा भीड़ जा रही है, जिससे डिपो को भी मुनाफा हो रहा है। शाम को कई बसों को दिल्ली के लिए भेजा गया। शाम को बसें लखनऊ, हरिद्वार आदि मार्गों पर भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed