{"_id":"61a70b69d7ac383c0f3a740e","slug":"hathras-bus-stand-became-showpiece-roadways-buses-passing-through-highway-sadabad-news-ali279443342","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शोपीस बना बस स्टैंड, हाईवे से गुजर रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शोपीस बना बस स्टैंड, हाईवे से गुजर रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
वीरान पड़ा सादाबाद का रोडवेज बस स्टैंड।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद रोडवेज की बसें बस स्टैंड के बजाए हाईवे से होकर गुजर रही है। बस स्टैंड शोपीस बना हुआ है। इससे मजबूरी में यात्रियों को हाईवे पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यह कई बार दुर्घटना का सबब भी बन जाता है। चालक यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि सादाबाद में रोडवेज बस स्टैंड तो है, लेकिन करबन नदी का नया पुल बन जाने के बाद से बस चालकों ने बसों को रोडवेज बस स्टैंड के अंदर लाना बंद कर दिया है। इससे जहां एक तरफ रोडवेज बस स्टैंड अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग का स्थल बन गया है तो दूसरी तरफ नशेबाजों के लिए नशा करने का मुफीद स्थान भी बन गया है।
कई बार स्थानीय लोगों ने मौखिक और लिखित रूप से बस स्टैंड की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है, लेकिन आज तक अधिकारियों ने समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। कस्बे से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने और नौकरी पेशा लोग आगरा और हाथरस जाते हैं, इन लोगों को बसों के बस स्टेंड के अंदर से होकर न गुजरने से सबसे अधिक परेशान हो रही है। बसों के बस स्टैंड के अंदर न आने से लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
- मैं दिव्यांग हूं, नौकरी के लिए लगातार 21 साल से रोडवेज बस से आगरा जाता रहा हूं। पिछले कई महीनों से बसें स्टैंड के बजाय हाईवे से होकर जा रही है। इससे बस पकड़ने में काफी दिक्कत हो रही है। कभी कभी तो हाईवे पर दौड़कर भी बस पकड़नी पड़ती है। - गोपाल वर्मा, यात्री
- मैं कई साल से आगरा में जॉब कर रहा हूं। नियमानुसार बसों को स्टैंड के अंदर से होकर गुजरना होता है, लेकिन यहां तो बसें बस स्टैंड के पास तक भी नहीं आ रही हैं। बस चालक मनमर्जी कर रहे हैं और बसों को सीधे हाईवे से भगा ले जा रहे हैं। - अर्जुन दिवाकर, यात्री
- जब कभी भी आगरा या हाथरस जाना पड़ता है तो बस बस स्टैंड से मिलती नहीं नहीं। बस स्टैंड के अंदर निजी वाहन खड़े रहते हैं और बाहर अतिक्रमण है। हाईवे पर दौड़कर बस पकड़नी पड़ती है। बस स्टैंड के अंदर होकर जाएं तो काफी बेहतर रहेगा। - हिमांशु पंडित, यात्री
- बस चालक मनमानी करते हुए बसों को सीधे आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दौड़ा रहे हैं, बसों को स्टैंड पर नहीं लाया जा रहा है। बसों को बस स्टैंड तक लाने के लिए अधिकारियों को कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए। - देवेंद्र कुमार, यात्री