{"_id":"6287d0e9e571df12247761e2","slug":"hathras-bus-broke-down-on-service-road-near-overbridge-jammed-hathras-news-ali2920058106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हुई बस, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हुई बस, लगा जाम
विज्ञापन
हाथरस : ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब होने के बाद खड़ी रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो की बसें यात्रियों को बीच रास्ते में धोखा दे रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को हाथरस डिपो की एक बस शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हो गई। इस कारण वहां काफी देर तक जाम लगा रहा। राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से करीब एक दर्जन बसें काफी पुरानी हैं, लेकिन आमदनी जुटाने की खातिर डिपो अधिकारियों द्वारा इन बसों को मार्ग पर चलवाया जा रहा है। गर्मी में ये बसें आए-दिन बीच रास्ते में धोखा दे रही हैं और यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।
शुक्रवार को हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 एफ-2606 सुबह के समय ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हो गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि गर्मी के चलते बस के इंजन में दिक्कत आ गई थी। उसे सही कराने के लिए कार्यशाला से मैकेनिकों को बुलाया गया। संवाद