फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bulldozers over encroachment on NH tracks

हाथरस: एनएच की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 27 Nov 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bulldozers over encroachment on NH tracks
हाथरस: आगरा रोड पर राजमार्ग की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को ढहाती जेसीबी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर में बृहस्पितवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। दूसरे दिन अभियान के तहत आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे की सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। जेसीबी से अतिक्रमण की जद में आ रहे टीनशेड, दीवार आदि निर्माणों को ढहा दिया गया। इससे हाइवे के दुकानदारों में खलबली मची रही।
गौरतलब है कि सादाबाद में मुख्य बाजार से लेकर हाइवे पर भी सड़क की पटरियों पर टीनशेड, पक्के चबूतरे बनवाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राजेश कुमार और सीओ ब्रह्म सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के ईओ लल्लनराम यादव, एनएचएआई के प्रोजेक्ट हेड सचिन शर्मा, प्लाजा मैनेजर हेमंत राजपूत, भाव सिंह फौजी ने पुलिस फोर्स और नगर पंचायत की टीम के साथ चौधरी चरण सिंह तिराहे से आगरा रोड की तरफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान में करीब 30 से 40 दुकानों के आगे से अवैध अतिक्रमण के रूप में पड़े टीनशेड, चबूतरे आदि को ढहा दिया गया। अफसरों ने अतिक्रमण करने वालों को फिर से अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। एसडीएम ने हिदायत दी कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेसीबी को चलता देख काफी अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लिया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed