{"_id":"5f259fb58ebc3e9f6070c31e","slug":"hathras-bsf-jawans-and-laborers-turned-out-to-be-corona-positive-in-bilara-and-bisawar-sadabad-news-ali240172860","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिलारा और बिसावर में बीएसएफ जवान और मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिलारा और बिसावर में बीएसएफ जवान और मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
हाथरस: संक्रमित के घर से हॉट स्पॉट किए गए इलाके में की गई बैरिकेडिंग और मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधा?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के कस्बा बिसावर और गांव बिलारा में एक मजदूर और दूसरा बीएसएफ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य महकमे की टीम दोनों स्थानों पर पहुंची, जहां संक्रमित मजदूर को मुरसान के कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, जबकि बीएसएफ के जवान का उपचार आगरा में चल रहा है। बीएसएफ जवान के परिवार के 15 लोगों की रेपिड टेस्टिंग कराई गई, जिसमें वह निगेटिव मिले हैं।
स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव बिलारा का करीब 32 वर्षीय बीएसएफ जवान मुजफ्फरपुर (बिहार) से बृहस्पतिवार को गांव में आया था। वह तबियत खराब होने की वजह से अपने नलकूप पर ही रुका था, वह उसी दिन अपना उपचार कराने के लिए आगरा चला गया, जहां एक अस्पताल में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
रिपोर्ट आने के बाद मौके पर स्वास्थ्य महकमे की टीम गांव में पहुंची और बीएसएफ जवान के परिवार के आठ लोगों सहित 15 लोगों की रेपिड टेस्टिंग की, जिसमें सभी निगेटिव आए हैं। एचईओ ने बताया कि कस्बा बिसावर में भी 42 वर्ष का एक मजदूर राजकोट से मजदूरी कर लौटा था। उसने अपनी कोरोना संक्रमण की जांच हाथरस के जिला अस्पताल में कराई थी, जहां वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। फिलहाल मजदूर को उपचार के लिए मुरसान के कोविड वन अस्पताल भेज दिया गया है। मजदूर के सभी परिजनों की रेपिड टेस्टिंग रविवार को बिसावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
एचईओ ने बताया कि संक्रमित मजदूर के साथ तीन अन्य मजदूर और लौटे हैं। उनकी भी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य महकमे की टीम में डॉ. प्रेमपाल शर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी जुगेंद्र सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि बिसावर और बिलारा में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका उपचार चल रहा है। परिवार के लोगों की भी जांच कराई जा रही है।