फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSF jawan dies of fever

हाथरस : बुखार से बीएसएफ जवान की मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BSF jawan dies of fever
गांव गढ़ उमराव में बीएसएफ के जवान की मौत के बाद मचा कोहराम। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जानलेवा बुखार ने सादाबाद नगर और क्षेत्र में कोहराम मचा रखा है। शनिवार की रात गांव गढ़उमराव निवासी बीएसएफ के एक जवान की मौत भी बुखार की वजह से हो गई। जवान की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
गांव गढ़ उमराव निवासी जगवीर सिंह (35) पुत्र रमेश सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर सिलीगुड़ी में तैनात था। 15 सितंबर को गांव में आया था। 15 अक्तूबर तक उसे बटालियन के साथ आईनगर जम्मू पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही उसे अचानक बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। पिता रमेश ने बताया कि शनिवार को अचानक जगवीर की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

उसे अचानक सिर में तेज दर्द, बुखार और ब्लड प्रेशन लो होने की शिकायत हुई। उसे उपचार के लिए पहले खंदौली ले जाया गया, लेकिन हालत अधिक खराब होने पर उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही रात को उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मथुरा से आई बीएसएफ जवानों की एक टुकड़ी जगवीर के शव को लेकर गांव में पहुंची तो तिरंगे में लिपटे शव को देखकर पूरे गांव में कोहराम मच गया। बीएसएफ के जवानों ने तिरंगे झंडे को जगवीर के पिता रमेश को सौंपा। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।

जगवीर सिंह अपनी पत्नी, दो बेटों और भाई व मां-बाप को बिलखता हुआ छोड़ गया। मौके पर चौकी इंचार्ज मई, प्रधान राजकुमार, पूर्व जिपं सदस्य सत्तो, राजेश प्रधान मिढावली, अनिल कुमार आदि थे। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि जवान जगवीर को बुखार, सिर दर्द व बीपी डाउन होने की शिकायत हुई थी।

गांव गढ़ उमराव में मृत बीएसएफ के जवान के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते बीएसएफ की टुकड़ी के जवान।

गांव गढ़ उमराव में मृत बीएसएफ के जवान के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते बीएसएफ की टुकड़ी के जवान।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed