{"_id":"6202c1f9eb8fdb4d7141a6bd","slug":"hathras-bsa-ordered-beo-to-file-a-report-against-the-teacher-hathras-news-ali284791242","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएसए ने बीईओ को दिए शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएसए ने बीईओ को दिए शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किए गए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने स्कूल के खाते से 53,000 रुपये निकाल लिए। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को दिए हैं।
कस्बा सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे संजय शर्मा को अक्तूबर 2021 में अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का खाता दूसरे शिक्षक के नाम कराए जाने के निर्देश बीएसए ने बीईओ को दिए थे, लेकिन इस बीच बैंक खाते में संजय शर्मा का नाम चलता रहा।
इस बात का फायदा उठाते हुए निलंबित शिक्षक संजय शर्मा ने स्कूल के खाते से चेक द्वारा 53,000 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची। बीएसए ने अब शिक्षक संजय शर्मा के खिलाफ बीईओ सासनी को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद