फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brought to father-son for protesting against rams in the field

हाथरस: खेत की मेंड़ काटने का विरोध करने पर पिता-पुत्र को किया लहूलुहान

Wed, 15 Jul 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Brought to father-son for protesting against rams in the field
हाथरस: गांव कुंवरपुर में हुए झगड़े में घायल बुजुर्ग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायलों को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से पुत्र को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मंगलवार की सुबह गांव कुंवरपुर में एक पक्ष द्वारा अपने खेत को ट्रैक्टर से जोता जा रहा था। आरोप है कि उस पक्ष ने दूसरे पक्ष के खेत की मेड़ काट दी। दूसरे पक्ष के राजकुमार पुत्र उदयवीर और उदयवीर पुत्र भीमसेन ने मेड़ काटने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद खेत पर ही मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्र को घेर लिया और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से राजकुमार को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। कोतवाली चंदपा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को इलाज चल रहा है। मेड़ कटने की बात पर विवाद हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed