फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brij Bahadur of Hathras became BJP state vice president, workers happy

हाथरस: हाथरस के बृज बहादुर बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

Sat, 22 Aug 2020 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Brij Bahadur of Hathras became BJP state vice president, workers happy
हाथरस: भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस के बृजबहादुर भारद्वाज को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इससे भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब भाजपाई उनके आगमन पर स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं।
बृज बहादुर ग्राम लुटसान सासनी के रहने वाले हैं। 1980 में कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। 1985 से 1990 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया। 1990 से भाजपा में विभिन्न दायित्व पर कार्य किया। 2004 में विभाग संगठन मंत्री अलीगढ़ विभाग रहे। वह मुरादाबाद बिजनौर विभाग, गाजियाबाद विभाग, 2015 से नमामि गंगे उत्तर प्रदेश के प्रमुख बने। 2016 पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अवध क्षेत्र, प्रदेश में पिछड़ा व किसान मोर्चा का सह प्रभारी के रूप में भी दायित्व संभाला।
विज्ञापन

वर्तमान में भाजपा ने उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि इससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है। सांसद राजवीर दिलेर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, हाथरस विधायक सदर हरिशंकर माहौर, चेयरमैन आशीष शर्मा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रीति चौधरी, संतोष, अविनाश तिवारी, श्वेता दिवाकर, मीरा माहेश्वरी, कमल नयन वार्ष्णेय, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, राधेश्याम पागल, पंकज गुप्ता, बृजेश चौहान, राज्यपाल सिंह, प्रमोद सेंगर आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed