{"_id":"62e82693bf5f0d16f25b3340","slug":"hathras-breaking-of-tube-light-will-be-banned-while-taking-out-tazia-hathras-news-ali297307116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ताजिया निकालने के दौरान ट्यूब लाइट तोड़ना रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ताजिया निकालने के दौरान ट्यूब लाइट तोड़ना रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन
मुहर्रम के पर्व को लेकर कोतवाली सदर में बैठक लेते डीएम,एसपी व मौजूद गणमान्य लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मुहर्रम को लेकर कोतवाली सदर में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने एसपी देवेश कुमार पांडेय के साथ शांति समिति की बैठक की। इसमें संबंधित अधिकारियों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जो लोग ताजिया निकालना चाह रहे हैं या पूर्व से निकालते आ रहे हैं वे अपना आवेदन संबंधित थाना क्षेत्र अथवा तहसील में जमा करा दें। ताजिया जुलूस के दौरान सड़कों पर ट्यूब लाइट तोड़ने की मनाही होगी।
डीएम ने कहा कि आवेदन के साथ में जुलूस में तैनात किए गए स्वयंसेवकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध करा दें। जुलूस के दौरान किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। सड़कों पर ट्यूब लाइट तोड़ना पूर्णत: प्रतिबंधित है। ताजिये के आकार के संबंध में दी सूचना के बाद किसी भी प्रकार का फेरबदल न करें। सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रमित खबरों पर ध्यान न दें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जुलूस के साथ तथा जुलूस निकलने वाले मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। बिना किसी सूचना के ताजिया निकालने वाले मार्ग में बदलाव न करें। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व जुलूस में शामिल होकर घटना को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके लिए आप स्वयं अपने स्तर से कुछ लोगों को देख-रेख हेतु तैनात कर दें।