फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brainstorming on the release of prisoners on the elixir of freedom

हाथरस : आजादी के अमृत महोत्सव पर बंदियों की रिहाई पर मंथन

Sat, 13 Aug 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Brainstorming on the release of prisoners on the elixir of freedom
अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में मौजूद जनपद न्यायाधीश। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद के कारागारों में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की चतुर्थ बैठक हुई। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने किया।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध विचाराधीन सात वर्ष तक की सजा वाले बंदियों की 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रिहाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार के बंदियों को लाभ दिया जाना है। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद मोईनुल इस्लाम, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में एडीएम से जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि अब तक राजस्व के लगभग 15 हजार से अधिक मामलों को नियत किया जा चुका है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य यह है कि सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण योग्य अधिक से अधिक वादों का समाधान हो सके और विभिन्न न्यायालयों विचाराधीन वादों की संख्या में कमी के साथ लोगों को शीघ्र न्याय भी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बार विभिन्न प्रकार के 20 हजार से अधिक वाद नियत किए गए हैं, जिनके समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed