फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: blood donor will donate blood today

हाथरस : रक्तवीर आज करेंगे रक्तदान

Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras: blood donor will donate blood today
हाथरस : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्तदान शिविर को लेकर पत्रकारो से वार्ता करते पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (श्री गुरुजी) के जन्म दिवस के मौके पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर हाथरस नगर में अलीगढ़ रोड स्थित राधे गार्डन और सादाबाद में मुरली गॉर्डन, सिकंदराराऊ में सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित होंगे।
शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम बजे तक चलेगा। जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि गुरु जी के जन्मोत्सव को समर्पण एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नही है। किसी की जिंदगी बच जाए। इससे बड़ा कोई पुण्य नही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। देश कोरोना जैसी आपदा से संघर्ष कर रहा है। इस संकट की घड़ी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इससे शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। हाथरस नगर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रांत कार्यवाह प्रमोद करेंगे। आगरा की समर्पण बैंक के प्रशिक्षित डॉक्टर एवं कर्मचारियों की देखरेख में रक्तवीरों का रक्त लिया जाएगा। उन्होंने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया है। वार्ता में कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा, सहसंयोजक हरपाल सिंह, तरुण शर्मा, जय शर्मा, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर आदि मौजूद थे। व्यवस्था में वैभव गोयल, नीरज के शर्मा, मनवीर सिंह, विपिन, गौरव पाठक आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed