फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Blood component unit will be started in district hospital next month

हाथरस : जिला अस्पताल में अगले माह शुरू हो जाएगी रक्त अवयव इकाई

Fri, 22 Apr 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Blood component unit will be started in district hospital next month
हाथरस : बीसीएसयू के लिए तैयार किया गया कक्ष। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अगले माह के पहले सप्ताह में जिले में बीसीएसयू (रक्त कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट) शुरू हो जाएगी। इसके लिए भवन तैयार हो चुका है और अब केवल उपकरण आना शेष है। इसके चालू होने से जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक से ही लोगों को रक्त के अवयव प्लेटलेट्स, आरबीसी और प्लाज्मा मिलने लगेंगे। मरीजों व उनके तीमारदारों को इसके लिए बाहर नहीं जाना होगा। शासन के निर्देश के बाद अधिकारी इस यूनिट को शुरू कराने में तेजी से जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बागला जिला अस्पताल परिसर में करीब एक दशक से ब्लड बैंक तो स्थापित है, लेकिन यहां रक्त के अलावा रक्त के अन्य अवयव जैसे प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी नहीं मिलते। इसकी वजह से मरीजोें को आपातकालीन स्थिति में काफी मुश्किल होती है। इसके लिए तीमारदारों को अपने मरीज को या निजी अस्पताल में ले जाना पड़ता है या फिर जिले से बाहर ले जाना पड़ता है। कई बार तो रक्त के यह अवयव समय पर न मिलने से काफी मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों यह आदेश आया कि जिले में बीसीएसयू स्थापित की जाए। इन निर्देशों का पालन करने में यहां का स्वास्थ्य महकमा जुट गया। इसके लिए ब्लड बैंक में ही दूसरा कक्ष बना लिया गया है। अब केवल उपकरण आने बाकी हैं। वहीं निदेशक ( चिकित्सा उपचार) ने जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस यूनिट को मई के प्रथम सप्ताह तक क्रियाशील कर लें। इसके सिविल व विद्युत कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करा लें। यूनिट से संबंधित उपकरणों की उपलब्धता की भी निगरानी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर यह यूनिट मई के पहले सप्ताह तक क्रियाशील कर दी जाएगी। अब केवल उपकरण आना शेष है। इसे स्थापित करने लिए पूरी निगरानी की जा रही है।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed