{"_id":"5ee66d0a8ebc3e4337590aee","slug":"hathras-blockade-barricading-in-hotspot-areas-hathras-news-ali2361534190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हॉटस्पॉट इलाकों में रही नाकाबंदी, बेरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हॉटस्पॉट इलाकों में रही नाकाबंदी, बेरिकेडिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शहर में ज्यादातर मुख्य बाजार हॉटस्पॉट की जद में आ गए हैं। इस कारण शहर के मुख्य बाजारों में बैरिकेडिंग लगा दी गई है और आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
रविवार को बाजार बंदी के आदेश के बावजूद हॉटस्पॉट की जद से बाहर के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देखने को मिला। गली-मोहल्लों को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह से सील कर दिया गया। रविवार को शहर के हॉटस्पॉट में होने के कारण शहर मुख्य बाजारों से जुड़ी गलियां भी पूरी तरह से लॉक रही।
इन गलियों और मोहल्लों में रहने वाले लोग अपने अपने घरों में ही कैद रहे। हॉटस्पॉट एरिया को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गश्त कर जायजा लिया। इस दौरान घरों से बाहर घूम रहे लोगों को घरों में रहने के लिए अनुरोध किया गया। हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद लोग सहमे रहे।