फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Black marketing of drugs will not be tolerated at any cost: DM

हाथरस : दवाओं की कालाबाजारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम

Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Black marketing of drugs will not be tolerated at any cost: DM
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सोमवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को कोविड के मरीजों के इलाज के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बागला जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन और ओपीडी बंद होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक इमरजेंसी में बैठते हैं, उन डॉक्टरों की लिखित स्वीकृति पर मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा दी जाए। जो वेंटिलेटर जिला अस्पताल में हैं, उनको जल्द चालू किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विशेषज्ञों की आधी ट्रेनिंग हो चुकी है। आधी बाकी है। वह भी एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में उन्होंने कहा कि आगरा और अलीगढ़ में भी पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है तो हमीरपुर से 69 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर यहां मंगवाए जा चुके हैं। 100 सिलिंडरों के ट्रक वहां पहुंच चुके हैं। महोवा जिले से भी 25 ऑक्सीजन सिलिंडर की गाड़ी यहां से जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी दवाएं और इंजेक्शन समय से शासन से प्राप्त हो रहे हैं। कोविड हॉस्पिटल में दवाओं और ऑक्सीजन की आपूर्ति उनकी मांग पर लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कोविड हॉस्पिटल संबंधी सभी समस्याओं पर नवागत एसडीएम विपिन शिवहरे नजर रखे हुए हैं और वह लोगों की समस्याओं का भी समाधान कर रहे हैं। शहर में जीवन रक्षक दवाओं और इंजेक्शन की किसी भी कीमत पर न तो कमी होने दी जाएगी और न ही कालाबाजारी करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed