फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP worshiped in many Shiva temples

हाथरस : भाजपाइयों ने कई शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना

Fri, 05 Nov 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP worshiped in many Shiva temples
हाथरस : चौबे वाले महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना करते सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा शहर अध्यक्ष शर? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लहरा रोड पर श्री रामेश्वर महादेव पर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में भगवान शिव की प्रतिमा का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान केदारनाथ में हुए पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, रूपेश उपाध्याय, भोला सिंह चौधरी, जितेंद्र प्रधान, नरेंद्र बंसल, नीरज कुमार, नरेश गुप्ता, अनूप अग्रवाल, विनोद चौधरी, योगेश अग्रवाल, अनंत वीर सोलंकी, मनोज उपाध्याय, अजय गोला आदि थे।
सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव पर अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इसके संयोजक भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी थे। मुख्य यजमान के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर थे। यहां भोलेनाथ के अभिषेक के बाद देश के लिए मंगल कामना की और प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, भाजपा के शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, नगर मंत्री हरीश सेंगर, अमन पाराशर, सोनू भारती, भूपेंद्र कौशिक, भगवानदास माहौर आदि थे। शहर के नवग्रह मंदिर में भी नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की मौजूदगी में भगवान शिव के मंदिर में शिव महिमा के भजन प्रस्तुत किए गए। वहां भी पूजा हुई और अभिषेक किया गया। काफी भाजपाई व शिव भक्त वहां मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed