फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will run my booth Corona Free Campaign

हाथरस : भाजपा चलाएगी मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान

Sat, 24 Apr 2021 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will run my booth Corona Free Campaign
हाथरस : वर्चुअल बैठक में भाग लेते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा की शनिवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा की दो गज की दूरी का जागरूकता और अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार करें। मेरा बूथ कोरोना मुक्त बूथ का अभियान चलाएं। कोरोना की जांच टीकाकरण अभियान का भी जागरूकता अभियान चलाएं। जिले में किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएंगी। उन्होंने निवेदन किया कि अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका लगवाएं।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को चरितार्थ करते हुए इस कोरोना महामारी से जूझ रहे आमजन की सेवा में लगें। अगर कोई पूरा परिवार संक्रमित है तो उनसे फोन के माध्यम से संपर्क करके उनके लिये खाना और दवाई आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को प्रशासन द्वारा कोई असुविधा हो रही है तो तत्काल पुन: सरकारी मदद दिलाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुविधा के लिए विशेष कार्यकर्ता को लगाएं। इम्युनिटी काढ़ा वितरण, सैनिटाइजर व मास्क वितरण का कार्य भी शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। सदर विधायक हरीशंकर माहौर कहा कि जब भी हमारे पास जनता द्वारा किसी मदद के लिए संपर्क किया जाता है तो तत्काल ही उसकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में रूपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, सुनील गुप्ता, अविनाश तिवारी, श्वेता दिवाकर, सुनील गौतम, प्रमोद सेंगर, संतराज सिंह , बृजेश सिंह चौहान, संतोष पाथौर, प्रीती चौधरी, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, शीलेंद्र गौड़, भीकम सिंह लोधी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, पंकज गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, पवन रावत, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, महेंद्र सिंह आचार्य, रामकुमार माहेश्वरी, कुशलपाल सिंह पौरुष, दुर्गेश नंदनी, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, राजवीर कुशवाह, ओजवीर राणा, दीपक उपाध्याय, राजपाल सिंह, धुर्व शर्मा, अनिल पाराशर, चौ. हंवीर सिंह, अंशुल शर्मा, चौ. हंवीर सिंह जाट, राजेंद्र धाकरे, धर्मेंद्र उपाध्याय, नीरज वैश्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed